Orai News: 24 घंटे में लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, लूटा मोबाइल और तमंचा बरामद
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली उरई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार संतोषी देवी चकजगदेवपुर ने मोबाइल लूट की घटना को लेकर कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर धारा 309(4)/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। चेकिंग के दौरान कोतवाली उरई पुलिस टीम न माधव उर्फ चीकू और मुकेश दोहरे निवासीगण चकजगदेवपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से पीड़ित महिला से लूटा गया मोबाइल, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.