Orai News: 24 घंटे में बदला फुंका ट्रांसफार्मर, हथना बुजुर्ग में 200 घरों की बिजली बहाल
उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: सिरसाकलार। क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में फुंका ट्रांसफार्मर बिजली विभाग ने 24 घंटे के अंदर बदल दिया जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे ग्रामीण परेशान थे। बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग की थी। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। साथ ही मांग की कि भविष्य में भी खराब ट्रांसफार्मर को इसी तरह जल्द बदला जाए ताकि विद्युत व्यवस्था सुचारू बनी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.