उरई, जुलाई 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए गोकुलपुरा पुलिया के पास से एक व्यक्ति को 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।उपनिरीक्षक जयकिशोर ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर ग्राम कुसमरा निवासी अरविन्द उर्फ मटका पुत्र रामसनेही को सफेद प्लास्टिक के झोले के साथ पकड़ा गया। तलाशी में झोले से 22 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब बेचकर घर का खर्च चलाता है। पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...