उरई, अगस्त 16 -- Orai News: कोंच। जिले में रविवार को 20 मिनट की झमाझम बारिश ने कोंच नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। घने काले बादलों के साथ हुई बारिश के कुछ ही देर बाद चंदकुआं चौराहा जलभराव की चपेट में आ गया और पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया। बारिश शुरू होते ही सड़क पर पानी भर गया। चंदकुआं चौराहे पर हालात ऐसे रहे कि सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल हो गया। नालियों का गंदा पानी उफनकर आसपास की दुकानों और घरों में घुस गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में हुई। अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया, जिससे डॉक्टर, मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। मंदिरों में भी पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया ...