Orai News: 20 घंटे की बारिश से कालपी में तीन गांवों में गिरे कच्चे मकान
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: कालपी। संवाददाता 20 घंटे की झमाझम बारिश से तहसील क्षेत्र में जलभराव हो गया। आटा, भेड़ी खुर्द और दादूपुर गांव में तीन कच्चे मकान आंशिक रूप से गिर गए। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश बुधवार तक जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मकान गिरने की सूचना पर तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा ने राजस्व टीमों को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने बताया कि घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे तिल की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने फसल चौपट होने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Orai News: लगातार बारिश से गिरा पुराना बरगद का पेड़, दो मकान क्षतिग्रस्त यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश बनी मुसीबत, कच्चे मकान गिरे, 40 गांवों की आपूर्ति ठप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.