Orai News: 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चालान
उरई, अगस्त 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम खांखरी से खल्ला मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी में 20 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान रामदेव सिंह निवासी ग्राम हथनौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.