Orai News: 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: कालपी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सरसई में इलाकाई पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना चुर्खी के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार कांस्टेबल आलोक कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम चुरखी से सरसई रोड पर बने हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार निवासी ग्राम सतरहजू थाना चुर्खी, को पकड़ लिया।पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.