Orai News: 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नजदीक छिरिया सलेमपुर मोड़ पर एक संदिग्ध युवक नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम अमखेड़ा निवासी महेश वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.