उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में जानवरों को बीमारियों से बचाव के लिए चलाए जा रहे खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 60 प्रतिशत एरिया को कवर किया जा चुका है हालांकि बरसात के कारण लक्ष्य प्रभावित हुआ है लेकिन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी टीमों को निर्देश जारी किए हैं कि हर हाल में 15 सितंबर तक टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए जिससे जानवरों में होने वाली बीमारियों से उनका बचाव किया जा सके。

खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान बरसात में हर साल बड़ी संख्या में जानवर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए जिले में करीब एक महीने पूर्व खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसको लेकर जनपद में कल 36 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर एवं एक पैराबिड को शामिल किया गया है। शासन द्वारा ...