उरई, जुलाई 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता 30 जून को ग्राम रगेदा में मिली परित्यक्त नवजात बालिका के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसको लेकर प्रोबेशन विभाग ने आम जन से अनुरोध किया है कि किसी को इस बारे में जानकारी हो तो अवगत कराएं अन्यथा 15 दिन के बाद उसको दत्तक ग्रहण के लिए स्वतंत्र कर दिया जाएगा।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कि परित्यक्त नवजात शिशु (बालिका) बीती 30 जून को को ग्राम रगेदा थाना कोतवाली उरई में समय प्रातः 11:20 मिनट पर प्राप्त हुआ थी। नवजात बालिका को दो जुलाई को संरक्षण एवं देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति जालौन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत नवजात शिशु (बालिका) को राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई जालौन में दो जुलाई को आवासित कराया गया है। जिस किसी...