Orai News: 11 बकाएदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बकाएदारी के चलते विद्युत कनेक्शन विच्छेदन होने के बाद भी बिजली का उपयोग करना 11 उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया। विद्युत विभाग की चेकिंग टीम ने कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम की शिकायत पर सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।विद्युत उपकेंद्र कालपी के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि नगर के मोहल्ला अदल सराय, सदर बाजार और भट्टीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में बकायेदारी के चलते कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा विच्छेदित किए गए थे। इसके बावजूद विभागीय चेकिंग के दौरान 11 उपभोक्ता कटे हुए कनेक्शन के बाद भी बिजली का उपयोग करते पाए गए। मामला सामने आने पर सभी 11 बकायेदार उपभोक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.