उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता सेवा, समर्पण, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जब रंगों, कला और जनभागीदारी का स्वरूप मिला तो सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज का परिसर विकसित भारत की भव्य परिकल्पना का साक्षी बन गया। 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत यहां 50 मीटर व्यास के विशाल 'भारत मंडल' एवं भव्य ह्यूमन रंगोली के माध्यम से आभार, संकल्प और राष्ट्र गौरव की अद्भुत छटा प्रस्तुत की गई। इस अनूठी कलात्मक प्रस्तुति में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लेकर राष्ट्रीय प्रतीकों, जालौन की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत-2047 के स्वप्न को प्रभावशाली ढंग से साकार किया गया।

भारत मंडल में जनकल्याण और राष्ट्रीय गौरव विशाल भारत मंडल और मानव समूहों द्वारा तैयार रंगोली ने यह संदेश दिया कि विकसित भारत का निर्म...