Orai News: होटल में हनी ट्रैप कर 10 लाख की मांग, वीडियो बनाकर युवक को फंसाया
उरई, जुलाई 21 -- Orai News: उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र की कालपी रोड स्थित एक नामचीन होटल में हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमीरपुर की एक महिला ने फतेहपुर निवासी युवक को मिलने के बहाने होटल बुलाया, फिर महिला के हमीरपुर निवासी साथी के साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों ने युवक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की। डरे-सहमे युवक ने किसी तरह 10 हजार रुपये देकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला फतेहपुर निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 जुलाई को काम से उरई आया था। 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर कौशल्या पत्नी स्व. इन्द्रपाल निवासी मवई, थाना कुरारा, हमीरपुर का फोन आया। महिला ने उसे उरई के नामचीन होटल में मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.