उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: उरई। संवाददाता 25 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर जिले में रोडवेज व रेलवे ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। अफसरों की मानें तो दोनों जगहों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर वहां पर कर्मियों व पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को दोनों विभागों के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ संयुक्त रुप से मिलकर तैयारियों को अंतिम स्वरुप दिया। सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।शनिवार को कोंच रोड स्थित परिवहन निगम के रोडवेज बस अड्डे पर पीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियों की झलक देखी गई। जहां एक ओर पूछताछ काउंटर के बाहर हेल्प डेस्क स्थापित की गई, वहीं, दूसरी ओर झांसी, बांदा, इटावा, अलीगढ़ से आने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए जो बसें लगाई गई हैं, उनको क्रमबद्ध तरीके से रुटवार खड़ा कराया गया। यह भी प...