Orai News: हाईवे के गड्ढे से बाइक उछली, गिरकर सुनार की पत्नी की मौत
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: कोंच। संवाददाता झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर शाम कस्बा एट के बाहर गड्ढे की वजह बाइक से गिरकर सुनार की पत्नी की मौत हो गई। सुनार पत्नी को लेकर राठ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी कृष्णकांत सोनी राठ में सराफा की दुकान करते हैं। मंगलवार देर शाम वह पत्नी 47 वर्षीय शशि देवी के साथ बाइक से राठ जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर गड्ढा होने के कारण बाइक को झटका लगा और महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। पति ने तुरंत दूसरे वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने उप निरीक्षक को भेजकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर गड्ढों के कारण लगातार हो रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.