उरई, अगस्त 3 -- Orai News: कुठौंद, संवाददाता । क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया और खतरनाक लाइन को तत्काल हटवा दिया गया। ग्राम हरसिंगपुर निवासी दीपू और अंशु, पुत्र वीर नारायण दीक्षित, सुबह करीब 11 बजे गांव के मजरा माइनर के पास स्थित अपने खेत पर कृषि कार्य करने गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार जालौन अभिनव कुमार और लेखपाल रोहित कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचे थे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रव...