Orai News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
उरई, जुलाई 17 -- Orai News: कोंच। संवाददाता ग्राम चकधारी में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 52 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।ग्राम अदरीसपुरा निवासी रामसेवक कुशवाहा ग्राम चकधारी में देवेंद्र गुर्जर के मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को वह दीवार की चुनाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में मौजूद सिल्वर की फंटी मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू गई। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही उन्हें तेज झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। हादसे के समय साथ काम कर रहे छोटे भाई बीरेंद्र कुशवाहा और अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.