Orai News: हाइवे पर तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कस्बा कालपी के बाहर झांसी-कानपुर हाइवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।मुख्य बाजार कालपी निवासी 30 वर्षीय गुलफान पुत्र गफ्फार खां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह माता-पिता आरजू बानो व गफ्फार खां के साथ रहता था और घर का इकलौता पुत्र था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार रात वह काम से घर लौट रहा था। तभी कालपी कस्बे के बाहर हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.