Orai News: हस्तनिर्मित कागज उत्पादों की पहचान को लेकर कार्यशाला आयोजित
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता हस्तनिर्मित कागज उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कालपी में आईआईटी कानपुर की प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव आफिसर रीता सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी। इस दौरान उन्होंने हाथ कागज से डिजाइनिगदार व कलात्मक प्रोडक्ट बनाने के लिए जागरूक किया।जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उरई के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में रीता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आगामी 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक नोएडा में विशाल औधौगिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कालपी के हाथ कागज निर्माताओं से भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया। उन्होंने बताया कि ने नोएडा में तमाम प्रकार की जानकारी हासिल होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.