Orai News: हवाई फायरिंग में लाइसेंसी बंदूक जब्त, दोनों पक्षों पर मुकदमा
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: आटा, संवाददाता। अटरिया गांव में सोमवार को हुए विवाद और लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से शैलेंद्र के खिलाफ जान से मारने यानी प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पहले पक्ष की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है, वहीं दूसरे पक्ष से शैलेंद्र को हिरासत में लिया गया है। फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। बीती सोमवार को अटरिया में रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद पहले पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर शैलेंद्र के घर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.