Orai News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: उरई, कोंच, पड़री, संवाददाता । सावन के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और दूध अर्पित किया। मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भी जिले के कोने कोने में हर हर महादेव की श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बम बम भोले के जयकारों के साथ भक्त देवालय पहुंचे और श्रद्धा भाव के साथ दूध, दही और जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिरों के साथ ही घरों में भी लोगों ने हवन पूजन के साथ भोले की आराधना की। इस दौरान परिवारों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कोंच नगर के भूतेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.