उरई, अगस्त 16 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता कस्बा स्थित भीमराव अंबेडकर विद्यालय में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु तथा परिवार में सुख-शांति की कामना की।इस दिन महिलाएं श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु, दांपत्य जीवन में प्रेम एवं विश्वास तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। विद्यालय परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने तीज के मंगल गीत गाए और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: सज-संवरकर सावन के गीतों पर थिरके महिलाएं, हरियाली तीज मनाई कार्यक्रम में सावन की लोक परंपराओं और भारतीय संस्कृति की झलक द...