Orai News: हथना बुजुर्ग में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता हथना बुजुर्ग गांव में एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मगरमच्छ के दोबारा नजर आने के बाद लोग भयभीत हैं और अकेले खेतों व जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मगरमच्छ की लगातार मौजूदगी से लोगों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। खासकर सुबह-शाम खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों में डर व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव के आसपास मगरमच्छ देखा गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अन्य स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सूचना के बाद ग्रामीण सतर्क हो गए हैं और एक-दूसरे को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.