उरई, अगस्त 26 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से सिरसाकलार- बाबई मार्ग पर बने हथना खुर्द मलंग नाला का रपटा जलमग्न हो गया। तेज बहाव के साथ पानी बहने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे 15 से 20 गांवों का संपर्क टूट गया है।बाबई- सिरसाकलार मार्ग पर हथना खुर्द मलंग नाले के रपटा के ऊपर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है। 24 घंटे से हो रही बारिश से पानी का स्तर बढ़ने से रपटा पूरी तरह डूब गया है। रपटा के जलमग्न होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज बहाव के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद है। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 15 से 20 गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। ग्रामीणों को दूसरे ...