उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता बाबई-सिरसा कलार मार्ग पर बने हथना खुर्द मलंगा नाला रपटा के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से पानी का बहाव बढ़ने से रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।रपटा के ऊपर पानी होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद है। इससे बाबई, सिरसाकलार, हथना सहित आसपास के लगभग 15 से 20 गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरसात में ककरिया नदी और मंगरदाहा नाला पर पुल-पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी स्कूली बच्चे और दैनिक मजदू...