उरई, अगस्त 20 -- Orai News: उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में भांजी की शादी में सरेआम पिटाई और बेज्जती पर 21 जून की रात बहनोई के पिता की डंडे से सिर कूचकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को ग्राम पृथ्वीपुरा थाना गोहन निवासी राकेश तिवारी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता गिरजाशंकर की अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना गोहन में मुकदमा दर्ज कर शव का पंचायतनामा कराकर फील्ड यूनिट से साक्ष्य संकलन कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और थानाध्यक्ष गोहन की टीम ने जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक औ...