Orai News: हड़ताल पर अड़े सचिवों पर एफआईआर और बर्खास्तगी की तलवार
उरई, अक्टूबर 31 -- Orai News: उरई। संवाददाता नियमित मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे साधन सहकारी समिति के सचिवों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) लागू होने के बाद भी हड़ताल जारी रखने पर विभाग ने अब सचिवों के खिलाफ एफआईआर और सेवा समाप्ति की तैयारी कर ली है।जिले की 66 सहकारी समितियों के माध्यम से हजारों की संख्या में किसानों को खाद का वितरण किया जाता है। इन पर कुल 48 सचिव तैनात हैं। नियमित मानदेय से लेकर विभिन्न मांगों को लेकर सभी सचिव इस समय हड़ताल पर हैं जबकि इस समय रबी सीजन में खाद की जबरदस्त डिमांड है। समितियों में ताले लटके होने से किसानों को बुआई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने बिक्री केंद्रों के माध्यम से खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था की है लेकिन इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.