Orai News: स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर में लोगों ने किया ब्लड डोनेट
उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: उरई। संवाददाता सद्भावना एकता मंच के तत्वावधान में सिंधी सत्संग भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने किया। इस दौरान 23 लोगों ने रक्तदान किया। अध्यक्षता लक्ष्मणदास बाबानी ने की। विशिष्ट अतिथियों में सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला अस्पताल के सीएसएस डॉ. जगजीवन राम, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह और जिला योग प्रभारी संजय गौड़ मौजूद रहे। इसके पहले मेडिकल टीम ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. राहुल कुमार, डॉ. तरुण मुगदल, काउंसलर राहुल कुमार, मणिकेश, हेमलता गोस्वामी, ऋषभ और प्रफुल्ल समेत अस्पताल की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.