उरई, अगस्त 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता हथना बुजुर्ग में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ते की व्यवस्था न होने के चलते बरसात के दिनों में स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर पानी भर जाता है। जिसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग डीएम से की है।तहसील क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर बारिश के दौरान पानी भर जाता है। यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाने के चलते बुजुर्गों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई मरीज मजबूरी में बिना इलाज कराए वापस लौट जाते हैं, जबकि कुछ लोग निजी अस्पतालों का रुख करने को विवश होते हैं। केंद्र के आसपास ...