उरई, अगस्त 11 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को शिक्षा जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व एवं समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मण गोविंद हर्षे की मूर्ति का श्रद्धापूर्वक अनावरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र रामाशीष ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय हर्षे के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उनकी प्रेरणा से आने वाली पीढ़ी देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।स्वर्गीय लक्ष्मण गोविंद हर्षे नगर में सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक रहे। वह छत्रसाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी थे। शिक्षा ...