Orai News: स्वाइन फ्लू के बाद हाई अलर्ट, आठ संदिग्धों के सैंपल सैफई भेजे
उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। खांसी जुकाम बुखार के लक्षण वाले 8 संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए हैं। इन सभी मरीजों को 5 दिन तक डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- उरई में सात माह के बच्चे समेत पांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टिस्वाइन फ्लू के मरीजों की स्क्रीनिंग जिले में स्वाइन फ्लू के एक साथ 5 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई समेत जिले की सभी सीएचसी पीएचसी में खांसी जुकाम और बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों को अलग से चिन्हित कर उनकी जांच की जा रही है। मंगलवार को 8 मरीजों के सैंपल सैफई भेजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.