Orai News: स्पेशल ट्रेनों के नाम पर 200 से 400 रुपये की अतिरिक्त वसूली
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई। त्योहारी मौसम शुरू होते ही दैनिक ट्रेनों के साथ स्पेशल गाड़ियों ने भी यात्रियों को रुलाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि झांसी-कानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली छह से अधिक ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। यह हाल तब हैं, जब इनमें स्पेशल ट्रेन के नाम पर प्रत्येक यात्री से 200 से 400 रुपये किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों ने बताया अतिरिक्त किराया देने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। उसमें भी यात्रियों को प्रदूषित हवा भी खानी पड़ रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने उरई स्टेशन जाकर जब पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। पूछताछ केंद्र पर हर आधे, एक घंटे में स्पेशल ट्रेनों की देरी का समय बढ़ रहा था। जिसमें 04186 आसनसोल एक्सप्रेस चार घंटे, 01080 गोरखपुर मुंबई एलटीटी 12 घंटे, 01415 हाड़पसर से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.