Orai News: स्नातक निर्वाचन को लेकर कमर कसे अफसर, तैयारियों में लापरवाही न बरतें अधिकारी
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचन में लगाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण समय से पूरा कराया जाए। निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित रखरखाव एवं समय से वितरण के साथ परिवहन व्यवस्था भी की जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एमएलसी चुनाव प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.