उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर के स्टेशन रोड पर कोचिंग छात्रों की अराजकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोचिंग छूटते ही तेज साइलेंसर वाली बाइकों से स्टंटबाजी, शोर-शराबा और मारपीट आम हो गई है। पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर राहगीरों तक में दहशत है, लेकिन पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: छात्राओं से हो रही छेड़खानी, प्रधानाचार्य ने पुलिस से लगाई गुहारशाम का नजारा शाम के समय स्टेशन रोड पर भारी भीड़ रहती है। कोचिंग छुट्टी होते ही बाइकों के तेज साइलेंसर की आवाज से पूरा इलाका दहल जाता है। मन लगाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की पढ़ाई में खलल पड़ रहा है। वहीं राहगीरों को आने-जाने में भय सताता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम के समय कोचिंग के आसपास बाहरी अराजक तत्वों का भी जमावड़ा लग...