उरई, अगस्त 11 -- Orai News: सिरसाकलार। सिरसाकलार कस्बा में मंगलवार दोपहर को स्कूल से घर लौटते समय साइकिल से गिरकर 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार दोपहर को कस्बा सिरसाकलार निवासी दिनेश वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र समर वर्मा सुबह प्राइवेट स्कूल पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। घर से करीब 100 मीटर पहले पुलिया के पास अचानक वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों और ग्रामीणों ने उसे जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन समर को लेकर जालौन जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Balia News: ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत डॉक्टरों के अनुसार गिरने से सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है। समर घर में अकेला बेटा था। पित...