उरई, अगस्त 27 -- Orai News: आटा। नेशनल हाईवे के आटा टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह उरई के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार होते-होते बची। स्कूली बस कालपी से कक्षा नौ के छह बच्चों को लेकर झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा टोल प्लाजा के पास गुजर रही थी तभी अगला टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ जाकर रुकी। अचानक हुए हादसे से बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम होने से सभी बच्चे सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह कालपी से कक्षा नौ के छह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा टोल प्लाजा के पास अचानक अगला टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ रुक गई। घटना से बस में सवार बच्चों ...