उरई, जुलाई 24 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी, सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका मंडी कोंच में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर फल व छायादार पौधे रोपे गए। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका कोंच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विद्यालय के अध्यक्ष आरवी मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ दिलीप अग्रवाल, प्रबंधक कुं नरसिंह गहरवार एडवोकेट, सह प्रबंधक मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में छांव एवं फलदार 20 पेड अतिथियों द्वारा लगाए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर हर कक्षा से दस दस छात्राओं की टोली बनाकर प्रत्येक पेड़ की जिम्मेदारी छात्राओं की टोली को दी गई। कार्यक्रम की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आचार्...