Orai News: सेवा सेतु अभियान के तहत लगा शिविर, योजनाओं की दी जानकारी
उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत गुरुवार को गांधी चबूतरा परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने की प्रक्रिया बताई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ आसानी से मिले और उसे सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान की थीम 'हर शहर, हर द्वार-सरकार आपके द्वार' के तहत प्रशासन लोगों तक सुविधाएं पहुंचा रहा है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.