उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता 'सेवा संकल्प अभियान जन सेवा से देश सेवा' के अंतर्गत जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं खुले में शौचमुक्त बनाए रखने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अभियान के दौरान 351 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से लाभान्वित किया गया है।जिलाधिकारी समीर ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी योजना का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन की बुनियाद है। व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों को स्वच्छता के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षित वातावरण भी मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ...