Orai News: सेवा संकल्प अभियान में प्राकृतिक संसाधनों से सजी रंगोलियां
उरई, सितम्बर 29 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि छात्राओं ने रंगों के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों जैसे विभिन्न प्रकार के फूल, पत्तियां और अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। प्राकृतिक सामग्री से तैयार रंगोलियों ने प्रतियोगिता को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए फूलों और पत्तियों के अलग-अलग रंग व आकार का खूबसूरती से संयोजन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रंगोलियों का निरीक्षण कर उनकी रचनात्मकता, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग, डिजाइन और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में आशी पटेल और स्नेहा पटेल ने प्रथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.