उरई, जुलाई 8 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर से गैस सिलेंडर और आधी बोरी प्याज चोरी कर ली। पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित राजेश अग्रवाल ने कोंच कोतवाली में तहरीर देकर परिवार के ही एक युवक समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान चोर घर में घुसे और सामान लेकर फरार हो गए, जिसकी पूरी गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की जांच के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...