Orai News: सुशील नगर फीडर में बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन अभियान, तीन पर केस दर्ज
उरई, सितम्बर 29 -- Orai News: उरई, संवाददाता। प्रवर्तन दल जालौन ने विद्युत वितरण खंड प्रथम उरई के सुशील नगर फीडर में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर तीनों खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। मंगलवार को शहर के सुशील नगर में सघन बिजली चेकिंग अभियान में अभियान अवर अभियंता बृजेंद्र पाल, अवर अभियंता मो. इस्लाम, प्रभारी प्रवर्तन दल मो. आसिफ, महिला उप निरीक्षक सुनीता वर्मा की टीम ने घर घर जाकर चेकिंग की। टीम ने 7 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ते हुए तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया। बिल बकाया होने पर 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, वहीं 3 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए। अधीक्षण अभियंता विद्युत योगेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली चोरी कानूनन अपराध है, पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.