उरई, जुलाई 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में स्थित प्रमुख मंदिरों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर परिसर और आसपास जनसुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिरों के पास टायलेट न होने से भक्तों को विशेषकर सुबह और शाम के समय असुविधा झेलनी पड़ती है। अजय कुमार, इंद्रजीत, संतोष आदि ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा है कि नगर के प्रमुख मंदिरों के आसपास जनसुविधा केंद्र का निर्माण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...