Orai News: सुतली बम फटने से किशोर का हाथ झुलसा
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच नगर में सोमवार देर रात सुतली बम से रोगन निकालते समय अचानक बम चल जाने से 12 वर्षीय बच्चा झुलस गया। हादसे में बच्चे का हाथ जल गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।जयप्रकाश नगर निवासी अंशुल यादव 12 वर्ष पुत्र हयात सिंह, के घर में पिछले साल दीपावली पर लाए गए पटाखों में से एक सुतली बम रखा हुआ था। सोमवार देर रात अंशुल उस सुतली बम को लेकर उसमें से रोगन निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक बम चल पड़ा, जिसकी चपेट में आने से उसके हाथ में जलने की चोट आई। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बिना देर किए बच्चे को सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। घटना एक बार फिर घरों में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.