उरई, नवम्बर 25 -- Orai News: उरई। फसलों में लगने वाली सुंडियों से नुकसान को बचाव के लिए कृषि विभाग ने किसानों को सचेत किया है। उनको सलाह दी गई है कि सुंडियों से बचाव के लिए खेत के चारों ओर एक फुट गहरी खाई खोदी जाए जिससे सुंडियां खेत में प्रवेश न कर सकें। खेतों में रबी की बुआई का समय चल रहा है। कई क्षेत्रों में उग चुकी फसलों में कीट पतंगों के प्रकोप की शिकायतें आ रही हैं। कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह ने बताया मादा कीट पत्तियों की निचली सतह पर झुंड में अंडे देती है। अंडों से निकलने के बाद छोटी सुंडियां कुछ दिनों तक एक ही पत्ती पर झुंड में रहकर पत्तियों का हरा भाग खुरचकर खाती हैं (जिससे पत्तियां जालीदार दिखने लगती हैं)। ऐसी पत्तियों को तोड़कर सुंडियों समेत मि‌ट्टी में दबा दें या केरोसिन मिले पानी में ड...