Orai News: सीलिंग मजदूर ने सराफ पर लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप
उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मकानों में फॉल्स सीलिंग का कार्य कराने के बाद बकाया मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप एक मजदूर ने सराफा व्यापारी पर लगाया है। रुपये मांगने पर व्यापारी द्वारा जातिसूचक गालियां देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।कालपी कोतवाली क्षेत्र के हरिगंज निवासी दीपचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मकानों में फॉल्स सीलिंग का काम करता है। नगर के एक सराफा व्यापारी ने उरई स्थित अपने मकान में फॉल्स सीलिंग का काम 30,000 रुपये में उसे दिया था। काम पूरा होने के बाद 15,000 रुपये बकाया रह गए। बकाया मजदूरी मांगने पर व्यापारी बहाने बनाते रहे। आरोप है कि बीती तीन अक्टूबर को जब वह दुकान पर रुपये मांगने गया तो व्यापारी ने न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.