उरई, जुलाई 8 -- Orai News: एट। संवाददाता लगातार दो दिन से हो रही हल्की बूंदाबांदी के कारण एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरासनी में कच्चे मकान में सीलन आ गई थी और बुधवार दोपहर मकान की सीढ़ी की स्लैब अचानक टूट कर गिर गई। इससे सीढ़ियां भी ध्वस्त हो गईं और पास में बैठी एक बच्ची व दो महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। जिसमें हालत गंभीर होने पर बच्ची को झांसी रेफर किया गया।ग्राम विरासनी निवासी अनिल कुमार के खुले मकान में सीलन आ गई थी। जिसके चलते बुधवार की दोपहर सीढ़ी की स्लैब टूट जाने से सीढ़ियां भी टूट गईं। इस कारण पास में बैठी छह वर्षीय प्रिया, पत्नी 28 वर्षीय जिया व 30 वर्षीय सरस्वती पत्नी शिवम कुमार घायल हो गईं। प्रिया स्लैब के नीचे दब गई। उसके चिल्लाने पर तुरंत मुहल्ले के लोग व परिजन पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ...