Orai News: सीढ़ियों से गिरकर वृद्धा की मौत, घर में मचा कोहराम
उरई, जुलाई 17 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता नियामतपुर गांव में शुक्रवार सुबह मकान की सीढ़ियों से गिरकर एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव नियामतपुर निवासी वीरान यादव की पत्नी सूरजमुखी 70 वर्ष शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे मकान की छत से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने महिला का परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण अधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हुई। यह भी पढ़ें- Orai News: उरई में सीढ़ियों से गिरकर वृद्धा की मौत, घर में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.