उरई, अगस्त 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता डकोर के ग्राम मड़ोरा में निर्माणधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का सीडीओ केके सिंह और बीएसए विकास चौधरी ने निरीक्षण किया। भवन निर्माण के कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए।सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कार्य की अप्रूव्ड ड्राइंग का वेटेज किसी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कराए जाने के निर्देश दिए।साथ ही वेटेज रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। बारिश के कारण कार्य बंद पाया गया वर्तमान में कार्य की प्रगति लगभग 8 प्रतिशत पाई गई। जिसमें मुख्य भवन के फाउंडेशन का कार्य बाउंड्री वॉल का कार्य और डॉरमेट्री का कार्य प्रारंभ कराया गया है। सीडी...