Orai News: सीडीओ ने कुकरगांव गौशाला में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सीडीओ केके सिंह ने कुकुरगांव स्थित गौशाला परिसर में पीपल, पाकड़ एवं आंवला के पौधों का रोपण किया। उन्होंने पौधरोपण के साथ ही रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि मानव जीवन एवं समस्त जीव-जगत के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए रोपित पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौशाला परिसर में लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल की जाए तथा उनकी नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.